कपिल-कृष्णा के इन सवालों पर शरमा गईं आलिया भट्ट, ‘क्यूट गर्ल’ को पेटा ने चुना पर्सन ऑफ द ईयर

By: RajeshM Tue, 28 Dec 2021 2:34:12

कपिल-कृष्णा के इन सवालों पर शरमा गईं आलिया भट्ट, ‘क्यूट गर्ल’ को पेटा ने चुना पर्सन ऑफ द ईयर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में आलिया इस फिल्म की टीम के साथ 'बिग बॉस 15' के सेट पर नजर आई थीं। वे अब 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचेंगी। इसका प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का मजेदार प्रोमो शेयर किया है। इसमें 'आरआरआर' की पूरी टीम धमाल मचा रही है। इस दौरान कपिल, किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक गेस्ट्स से मजाक करते देखे जा सकते हैं।

इस दौरान कपिल, आलिया से पूछते हैं, ‘RRR’ साइन करने से पहले आपने फिल्म की कहानी सुनी थी या फिर सिर्फ ‘आर’ का नाम सुनते ही हां कर दिया था? ये सुनते ही आलिया शरमा जाती हैं। इसके बाद कृष्णा की एंट्री होती हैं, जो महिला के गेटअप में हैं। वे आलिया से कहते हैं, मुझे आपकी वो फिल्म बहुत अच्छी लगी थी ‘कपूर एंड संस’। उसका सीक्वल कब आ रहा है? कपिल पूछते हैं, कौनसा सीक्वल? इस पर कृष्णा कहते हैं, ‘कपूर एंड बहूज’। ये सुनकर आलिया की हंसी छूट जाती है। उल्लेखनीय है कि आलिया और रणबीर कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। उनकी शादी को लेकर खबरें चलती ही रहती हैं।

alia bhatt,the kapil sharma show,peta award,ranbir kapoor,rrr movie,bollywood news in hindi ,आलिया भट्‌ट, द कपिल शर्मा शो, पेटा अवार्ड, रणबीर कपूर, आरआरआर मूवी, हिन्दी में बॉलीवुड समाचार

आलिया ने एनिमल फ्रेंडली फैशन इंडस्ट्री को किया सपोर्ट

बॉलीवुड में क्यूट गर्ल के नाम से मशहूर आलिया भट्ट को कुत्तों और बिल्लियों के लिए उनकी वकालत और एनिमल फ्रेंडली फैशन इंडस्ट्री के सपोर्ट में काम करने के लिए सम्मानित किया गया है। पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने आलिया को 2021 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया है। पेटा इंडिया के पब्लिक रिलेशन डायरेक्टर सचिन बंगेरा ने कहा कि आलिया न केवल वीगन (शाकाहारी) फैशन को आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं बल्कि अगली पीढ़ी को जानवरों के प्रति दयालु होने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।

आलिया कभी बोलने से पीछे नहीं हटती, चाहे वे फैंस से कुत्ते या बिल्ली को गोद लेने के बारे में हो या फिर जानवरों के खिलाफ क्राइम पर एक्शन लेने के बारे में। आलिया ने ‘कोएग्जिस्ट’ नाम से एक प्रोग्राम भी शुरू किया था। यह एक ऐसा मंच है जहां आलिया जानवरों और इकोलॉजी वेलफेयर के लिए काम करती हैं और उनके मुद्दों पर बात की जाती है।


ये भी पढ़े :

# व्हाइट बिकिनी में श्रद्धा आर्या का मस्ती वाला डांस, वीडियो देख फैंस हुए नाराज, बोले - आप लड़की ... कलंक

# जयपुर : VDO एग्जाम में पकड़ा गया डमी कैंडिडेट, आया 5 लाख के लालच में, कर चुका RAS-प्री क्लीयर

# बर्थडे पार्टी में जेनेलिया के साथ झूमे सलमान! वीडियो वायरल, KRK को इस बात से सताया रिलायंस का डर

# दिशा पाटनी ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, एक्ट्रेस का बिकिनी फोटो देख फैंस के उड़े होश

# राजस्थान : ठंडी हवाओं ने बढ़ा दी ठिठुरन, कोहरे के साथ ओले गिरने की चेतावनी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com